ट्रंप की नीतियों के खिलाफ अमेरिका में 1600 से ज्यादा स्थानों पर प्रदर्शन

  • डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के विरोध में अमेरिका में व्यापक प्रदर्शन
  • ‘गुड ट्रबल लिव्स ऑन’ के तहत शांतिपूर्ण विरोध
  • शिकागो रहा मुख्य केंद्र, हुई कैंडल मार्च

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विवादास्पद नीतियों के खिलाफ गुरुवार को पूरे देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। अप्रवासियों की डिपोर्टेशन नीति और गरीबों के लिए मेडिकेड में कटौती जैसे फैसलों के विरोध में 1600 से ज्यादा जगहों पर एक साथ रैलियां निकाली गईं। इन प्रदर्शनों को ‘गुड ट्रबल लिव्स ऑन – नेशनल डे ऑफ एक्शन’ नाम दिया गया, जिसे दिवंगत मानवाधिकार नेता और सांसद जॉन लुइस को समर्पित किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी। आयोजकों ने लोगों से अपील की कि विरोध के दौरान अनुशासन बनाए रखें। शिकागो विरोध प्रदर्शनों का केंद्र रहा, जहां हजारों प्रदर्शनकारियों ने डाउनटाउन में इकट्ठा होकर कैंडल मार्च निकाला।

प्रदर्शन के पीछे क्या है कारण
पब्लिक सिटिजन ग्रुप की को-प्रेसिडेंट लिसा गिल्बर्ट ने बताया कि देश में लोकतंत्र पर संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने कहा, “हम अमेरिका के सबसे डरावने दौर से गुजर रहे हैं। सरकार में बढ़ते तानाशाही रवैये से संविधान और नागरिक अधिकारों पर खतरा मंडरा रहा है।”

मुख्य शहरों में भी हुए विरोध
इन प्रदर्शनों की योजना अटलांटा, सेंट लुइस, ओकलैंड (कैलिफोर्निया), एनापोलिस (मैरीलैंड) जैसे बड़े शहरों में पहले से ही बनाई गई थी। लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर ट्रंप सरकार की नीतियों की आलोचना की और ह्यूमन राइट्स के पक्ष में आवाज़ बुलंद की।

Related Posts

बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading