कोऑपरेटिव फेडरेशन के उपसभापति ने बेटे-बहू पर दर्ज कराया के

  • बेटे और बहू पर मारपीट व धमकी देने का आरोप
  • उपसभापति बोले– शराब के नशे में करता है हंगामा
  • बहू भी देती है साथ, घर

    गोरखपुर। कोऑपरेटिव फेडरेशन लखनऊ के उपसभापति व दर्जा प्राप्त मंत्री रमाशंकर जायसवाल ने अपने बेटे और बहू के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए गोरखनाथ थाने में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा रोहित जायसवाल शराब के नशे में घर का माहौल बिगाड़ता है और विरोध करने पर मारपीट करता है। बहू वर्धा त्रिपाठी भी उसका साथ देती है।

    कमरे में बंद होकर जान बचाई
    रमाशंकर जायसवाल ने बताया कि जब उन्होंने बेटे-बहू से शांतिपूर्वक रहने और घर छोड़ने की बात कही, तो दोनों ने मिलकर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इस दौरान बेटे ने जान से मारने की धमकी भी दी।

    बोले- बेटा कहता है, ‘घर से नहीं जाऊंगा, हत्या कर दूंगा’
    उन्होंने आरोप लगाया कि बेटा रोहित आए दिन नशे की हालत में अभद्रता करता है और धमकी देता है कि वह घर नहीं छोड़ेगा और यदि दबाव बनाया गया तो वह हत्या कर देगा। रमाशंकर जायसवाल ने कहा कि वह घर उन्होंने ही खरीदा है और अब उसी में उनका रहना मुश्किल हो गया है।

    पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी
    गोरखनाथ क्षेत्र के सीओ रवि सिंह ने बताया कि रमाशंकर जायसवाल की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

IIT कानपुर में जूनियर टेक्नीशियन का शव फंदे पर मिला

कानपुर। Indian Institute of Technology Kanpur (IIT) में शनिवार को एक जूनियर टेक्नीशियन का शव उसके कमरे में पंखे से लटकता मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वैलेंटाइन डे की सुबह…

Continue reading
वाराणसी में शंकराचार्य का बयान

राजनीतिक प्रमाणपत्र से नियुक्ति से इनकार हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का जिक्र सपा और भाजपा दोनों पर साधा निशाना

Continue reading