क्या स्कूल बना साजिश का अड्डा- अपनादल की मांगों ने खड़े किए सवाल

  • प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग तेज़
  • स्कूल में छात्र की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
  • अपनादल कमेरावादी का योगी-मोदी सरकार पर हमला, कहा– सत्ता बचा रही हत्यारों को

वाराणसी। इंटर के छात्र हेमंत की हत्या के खिलाफ वाराणसी में बृहस्पतिवार को अपनादल कमेरावादी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हत्यारों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ‘योगी-मोदी जवाब दो’ जैसे नारे लगाए। पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ता शास्त्री घाट वरुणापुल से जुलूस निकालते हुए नारेबाजी करते हुए कचहरी के रास्ते जिला मुख्यालय पहुंचे। वहाँ उन्होंने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एसीएम को ज्ञापन सौंपा।

पांच प्रमुख मांगें रखीं:

  1. अधिवक्ता पुत्र हेमंत की हत्या के मुख्य आरोपी स्कूल प्रबंधक आरबी सिंह सहित सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए।

  2. छात्र की हत्या स्कूल परिसर में हुई है, इसलिए ज्ञानदीप स्कूल की मान्यता तत्काल प्रभाव से रद्द की जाए।

  3. पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।

  4. मामले की जांच किसी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी से कराई जाए।

  5. इस हत्याकांड से जुड़े सभी आरोपियों को भाजपा अपने संगठन से तत्काल निष्कासित करे।

वकीलों ने भी जताया था विरोध
इससे पहले बुधवार को वकीलों ने कचहरी में हड़ताल कर डीएम के सामने प्रदर्शन किया था। उन्होंने पुलिस प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी। प्रदर्शनकारियों में दिलीप पटेल, गगन प्रकाश, राकेश पटेल, राजकुमार पटेल और सुरजीत सिंह समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading