यूपी पुलिस में 32,679 पदों पर सीधी भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2026 की शुरुआत से पहले युवाओं के लिए बड़ा कदम उठाया है। यूपी पुलिस में कुल 32,679 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी/सशस्त्र पुलिस, विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 30 जनवरी 2026 तक चलेगी। इस भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य है।

पदों का वर्गीकरण:

  • आरक्षी नागरिक पुलिस: 10,469 पद (पुरुष/महिला)
  • पीएसी/सशस्त्र पुलिस: 15,131 पद (सिर्फ पुरुष)
  • विशेष सुरक्षा बल: 1,341 पद (पुरुष)
  • महिला बटालियन: 2,282 पद (सिर्फ महिला)
  • घुड़सवार पुलिस: 71 पद (पुरुष)
  • जेल वार्डर: 3,279 पुरुष + 106 महिला

भर्ती प्रक्रिया यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा संचालित होगी। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in देखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button