कटारिया शेखपुरा में सड़क और सरकारी जमीन का विवाद गरमाया

भाजपा पदाधिकारी व सभासद ने एसडीएम पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के कटारिया शेखपुरा गांव में आरसीसी सड़क और सरकारी भूमि को लेकर विवाद गहरा गया है। नवनिर्वाचित सभासद एवं भाजपा पदाधिकारी अतुल वर्मा ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। मामले को लेकर गांव में चर्चा तेज है, जबकि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सभासद अतुल वर्मा का आरोप है कि गांव की आरसीसी सड़क पर कथित रूप से अतिक्रमण कराया जा रहा है। उनका कहना है कि इस संबंध में कई बार लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका यह भी दावा है कि कुछ समय पहले होलिका दहन के लिए चिन्हित सरकारी भूमि से जुड़े विवाद में भी प्रशासन ने शिकायतों के बावजूद अपेक्षित कदम नहीं उठाए। सभासद के अनुसार, उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर कई बार संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button