सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला सख्त

  • विकास विभागों की बिंदुवार समीक्षा, लक्ष्य प्राप्ति में तेजी लाने पर जोर
  • कम रैंकिंग वाले विभागों को सुधार के निर्देश
  • सड़क सफाई, अस्थाई गौशालाएं, कृषि और विद्युत विभाग को विशेष निर्देश

अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में “सीएम डैशबोर्ड” के माध्यम से विकास विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशानुसार योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई तय होगी।

योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश

बैठक के दौरान समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा, विद्युत, महिला कल्याण, मत्स्य, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पंचायती राज, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना, श्रम, कृषि, लोक निर्माण और अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग सहित कई विभागों की योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर उसे संबंधित विभागीय पोर्टल पर अनिवार्य रूप से फीड कराया जाए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्ति में तेजी लाने के लिए विभागों को कार्ययोजना बनाकर अमल में लाना होगा।

रैंकिंग में सुधार के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश

सीएम डैशबोर्ड पर कम रैंकिंग वाले विभागों को विशेष रूप से चिन्हित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उन विभागों को अपनी रणनीति में सुधार करना होगा। उन्होंने कहा, “प्रदेश स्तर पर जिले की रैंकिंग में सुधार हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक विभाग को बेहतर कार्य निष्पादन सुनिश्चित करना होगा, जिससे योजनाओं की पहुंच जनसामान्य तक प्रभावी ढंग से हो सके।”

Related Posts

सेफर इंटरनेट डे पर कलेक्ट्रेट में जागरूकता कार्यशाला

अम्बेडकरनगर। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन जोखिमों को देखते हुए ‘सेफर इंटरनेट डे’ के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया…

Continue reading
अंबेडकरनगर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन

अंबेडकरनगर। जनपद में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों में कृमिरोग संक्रमण की दर कम करने के उद्देश्य से मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का…

Continue reading