सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए जिलाधिकारी

  • अंडरपास में रोशनी की व्यवस्था होगी, झाड़ियों की सफाई के आदेश
  • एम्बुलेंस सेवा मजबूत, घायलों को गोल्डन ऑवर में इलाज सुनिश्चित
  • ओवर स्पीड वाहनों पर सख्ती, चालान अभियान तेज होगा

अंबेडकरनगर। जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर वहां सुरक्षा उपायों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।

बैठक में दुर्घटना बाहुल्य स्थलों पर रंबल स्ट्रिप, स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर अवैध कट को बंद करने तथा सभी अंडरपासों में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति पर जताई चिंता, गड्ढों की मरम्मत के निर्देश
NH-233, 135 और 128 पर विशेष ध्यान

बैठक में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग 233, 135 और 128 की स्थिति की समीक्षा करते हुए अवैध कट को तुरंत बंद करने और जिन स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, उनकी शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा। गोविंद साहब मार्ग पर संकेतक बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए गए।

सड़क किनारे झाड़ियों के कारण यातायात में आ रही बाधाओं पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी और पीडब्ल्यूडी को संयुक्त रूप से सफाई कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

अंडरपास में होगी प्रकाश की व्यवस्था

सभी अंडरपासों में रोशनी की कमी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि जहां भी अंधेरा है, वहां तत्काल प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विशेषकर रात्रि में दुर्घटना की आशंका को कम करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading