तहसील अकबरपुर के कार्यालयों का जिलाधिकारी ने किया गहन निरीक्षण

अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मंगलवार को तहसील अकबरपुर परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों, न्यायालयों एवं पटलों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यों की प्रगति, अभिलेखों के रखरखाव और जनसेवा से जुड़े मामलों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को दायित्वों के प्रति जवाबदेह रहते हुए कार्य करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

निरीक्षण की शुरुआत तहसील परिसर के नजारत अनुभाग से हुई, जहां तहसील दिवस रजिस्टर, डेड स्टॉक रजिस्टर, रजिस्टर-9, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन से संबंधित पत्रावलियां तथा विभागीय कार्यवाही रजिस्टर का अवलोकन किया गया। डेड स्टॉक रजिस्टर अद्यतन न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए इसे तत्काल अद्यतन करने के निर्देश दिए।

इसके बाद उप जिलाधिकारी न्यायालय, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, नायब तहसीलदार न्यायालय, तहसीलदार न्यायिक कक्ष, राजस्व निरीक्षक कक्ष, मतदाता पंजीकरण केंद्र, निर्वाचन अनुभाग, जनगणना कक्ष, अभिलेखागार, कानूनगो कक्ष और आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय सहित अन्य महत्वपूर्ण पटलों का निरीक्षण किया गया।

अभिलेखागार संतोषजनक, लेकिन लंबित मामलों पर कड़ा रुख

अभिलेखागार में पत्रावलियों का रखरखाव संतोषजनक पाया गया, हालांकि चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़े लंबित प्रकरणों को लेकर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। संबंधित कार्मिक को चेतावनी देते हुए सभी लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही दैवीय आपदा और कृषक दुर्घटना बीमा से संबंधित लंबित पत्रावलियों को नियमानुसार त्वरित रूप से निपटाने के निर्देश दिए गए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।

Related Posts

जहांगीरगंज सीएचसी में वसूली के आरोप, जांच में देरी से बढ़ा असंतोष

अंबेडकरनगर: तहसील आलापुर के जहांगीरगंज क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर अंजनी कुमार पर निजी अस्पताल संचालकों से अवैध वसूली…

Continue reading
मंशापुर में नई सड़क पर अव्यवस्था, राहगीरों के लिए बढ़ा खतरा

अंबेडकरनगर: मंशापुर क्षेत्र में हाल ही में बनी सड़क पर अव्यवस्थाएं सामने आई हैं। कृषि विज्ञान केंद्र पाती से करीब 800 मीटर लंबी इस सड़क पर निर्माण कार्य के बाद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *