पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने नदी में छलांग लगाई

गोंडा: जिले के खोण्डारे थाना क्षेत्र के बैजपुर गांव में एक महिला ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची को कुआनो नदी में फेंक दिया। महिला ने चार वर्षीय बेटे को गोद में लेकर खुद भी नदी में छलांग लगाई। इस दर्दनाक घटना में डेढ़ वर्षीय बच्ची अंशी की डूबने से मौत हो गई।

स्थानीय लोगों और राहगीरों की त्वरित मदद से महिला सोनम (30 वर्ष) और उसका चार वर्षीय बेटा आयुष बचा लिए गए। दोनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और फिर गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, सोनम का अपने पति मदनलाल से पारिवारिक विवाद हुआ था। विवाद के बाद देर रात सोनम अपने दो बच्चों के साथ राजघाट पुल पर पहुंची, जहां उसने यह हृदयविदारक कदम उठाया।

खोण्डारे पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मामले में आवश्यक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button