जिलाधिकारी ने बिजली समस्याओं पर की सख्त बैठक

अंबेडकरनगर। जिले में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिजली बिलिंग, उपभोक्ता संतुष्टि, और फील्ड स्तर पर सेवाओं की निगरानी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिलिंग की पारदर्शिता और उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अधीक्षण अभियंता विद्युत सहित जिले के सभी अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे।

मीटर रीडिंग में गुणवत्ता जरूरी: डीएम

जिलाधिकारी ने कहा कि बिलिंग एजेंसी से जुड़े मीटर रीडर प्रत्येक माह उपभोक्ताओं के घर जाकर सटीक एवं गुणवत्तापूर्ण रीडिंग दर्ज करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में अनुमानित बिलिंग स्वीकार नहीं की जाएगी। रीडिंग में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर संबंधित पर कार्यवाही तय की जाएगी।

उपकेंद्रों पर मौजूदगी और रिस्पॉन्स पर ज़ोर

उन्होंने विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात अवर अभियंताओं को सख्त निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनी जाएं। फोन समय से उठाया जाए और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ताओं को उनकी समस्या के समाधान में देरी नहीं होनी चाहिए।

बुनकरों और उद्योगों की बिजली आपूर्ति पर विशेष ध्यान

बैठक में बुनकर एवं औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता को लेकर विशेष चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि इन क्षेत्रों में बिजली कटौती, वोल्टेज की समस्या जैसी शिकायतों को प्राथमिकता पर हल किया जाए। यह वर्ग जिले की आर्थिक रीढ़ है और इन्हें बाधारहित बिजली मिलना जरूरी है।

Related Posts

अंबेडकरनगर में ग्राम चौपाल से ग्रामीण समस्याओं के समाधान पर जोर

अंबेडकरनगर। जिले के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खजुरी ग्राम में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि…

Continue reading
अंबेडकरनगर : अकबरपुर ब्लॉक परिसर में गंदगी का अंबार

अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर ब्लॉक परिसर में स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है। परिसर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है और नालियों में गंदगी भरी हुई है।…

Continue reading