डीएम ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

अम्बेडकरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सोमवार को ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वीवीपैट मशीनों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के समय विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। आयोग के निर्देश पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का त्रैमासिक निरीक्षण किया जाता है।

ताला खुलवाकर की गई जांच
जिलाधिकारी ने वेयरहाउस का ताला खुलवाकर अंदर रखी मशीनों की स्थिति देखी। सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की भी जांच की गई।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस में सुरक्षा और पारदर्शिता के सभी मानकों का सख्ती से पालन किया जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योत्सना बंधु, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी महेश चंद्र द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

टांडा में होली मिलन समारोह, जायसवाल समाज ने दिखाया संगठन का दम

टांडा, अंबेडकरनगर। जायसवाल समाज टांडा के संयोजन में शुक्रवार को छज्जापुर स्थित एक मैरिज लॉन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी…

Continue reading
‘नव निर्माण के 9 वर्ष’ कार्यक्रम, योजनाओं की उपलब्धियां प्रदर्शित

अम्बेडकरनगर। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर “नव निर्माण के 9 वर्ष” थीम के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में 9 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *