मदरसे में मासूम के साथ दरिंदगी, 70 वर्षीय मौलाना गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (यूपी): जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक मदरसे के 70 वर्षीय मौलाना पर 11 साल के नाबालिग छात्र के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पढ़ाई के बहाने करता था शोषण

पीड़ित बच्चे ने परिजनों को बताया कि आरोपी मौलाना उसे उर्दू पढ़ाता था। क्लास खत्म होने के बाद वह उसे किसी काम या सफाई के बहाने रोक लेता और फिर अलग कमरे में ले जाकर उसके साथ गलत हरकत करता था। आरोपी बच्चे को धमकाता था कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे नुकसान होगा।

ईद की रात का बताया जा रहा वीडियो

परिजनों के मुताबिक, यह घटना ईद की रात (21 मार्च) की बताई जा रही है। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने मदरसे के अंदर की घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में परिवार तक पहुंचा। वीडियो देखने के बाद परिजन सन्न रह गए और तुरंत बच्चे से पूछताछ की।

POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज

परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ POCSO एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी को रविवार देर रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button