दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर लिया ऑनलाइन लोन

  • ग्रामीण की डिजिटल पहचान का दुरुपयोग कर निकाले गए दो फर्जी लोन
  • ओटीपी के जरिए आरोपी ने हासिल की ईमेल और निजी जानकारी
  • टीवीएस क्रेडिट कंपनी ने भेजा 36 हजार रुपये का रिकवरी नोटिस

अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही युवक ने उसकी पहचान और दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल करते हुए निजी फाइनेंस कंपनी से दो बार लोन निकाल लिया। मामले में पहले साइबर थाने और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर अब साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पहचान का किया गया दुरुपयोग, मोबाइल नंबर से खुली पोल
राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सांती गांव निवासी धीरेंद्र ने वर्ष 2019 में एक ट्रैक्टर के लिए टीवीएस क्रेडिट कंपनी से ऋण लिया था, जिसे वह समय से चुका चुका है। इसके बाद वर्ष 2023 में एक मोबाइल खरीदने हेतु 13 हजार रुपये का छोटा लोन लिया। मोबाइल एक्टिवेशन के लिए ओटीपी गांव के युवक नीरज के मोबाइल पर मंगवाया गया था, जिससे नीरज को उसकी निजी जानकारी व ईमेल आईडी तक पहुंच मिल गई।

बिना जानकारी के दो बार निकाले लोन, रिकवरी नोटिस से खुली चोरी
पीड़ित के अनुसार पहला फर्जी ऋण 27 मई 2024 को 27,979 रुपये का निकाला गया, जिसमें मासिक किस्त 2,693 रुपये निर्धारित की गई। उसके खाते से अब तक तीन बार 295 रुपये की कटौती हो चुकी है। इसके बाद 30 मई 2024 को दूसरा लोन 5,790 रुपये का लिया गया। पूरा मामला तब सामने आया जब टीवीएस कंपनी ने 2 सितंबर 2024 को 36,246 रुपये का रिकवरी नोटिस भेजा।

Related Posts

अंबेडकरनगर में ग्राम चौपाल से ग्रामीण समस्याओं के समाधान पर जोर

अंबेडकरनगर। जिले के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खजुरी ग्राम में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि…

Continue reading
अंबेडकरनगर : अकबरपुर ब्लॉक परिसर में गंदगी का अंबार

अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर ब्लॉक परिसर में स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है। परिसर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है और नालियों में गंदगी भरी हुई है।…

Continue reading