तिरुपति, आंध्र प्रदेश। शुक्रवार देर रात गोविंदराजस्वामी मंदिर में एक व्यक्ति नशे की हालत में मंदिर के गोपुरम पर चढ़ गया और हंगामा मचाया। व्यक्ति ने कहा कि उसे एक क्वार्टर शराब की बोतल चाहिए, तभी वह नीचे उतरेगा।
व्यक्ति की पहचान और घटना
पुलिस ने बताया कि व्यक्ति तेलंगाना के निजामाबाद जिले का कुट्टाडी तिरुपति (45 वर्ष) है। उसने सिक्योरिटी गार्ड्स को चकमा देकर मंदिर में प्रवेश किया और दीवार पर चढ़कर गोपुरम के ऊपर रखे कलश को चोरी करने की कोशिश की।
नीचे उतारने में तीन घंटे लगे
मंदिर की सुरक्षा, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मिलकर तीन घंटे की मशक्कत के बाद व्यक्ति को नीचे उतारा। उसे तिरुपति ईस्ट पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
व्यक्ति का दावा
नीचे उतारने के बाद मीडिया से बातचीत में उसने कहा, “मुझे तो बस 90ml शराब चाहिए थी।”
पुलिस ने बताया कि यह व्यक्ति दर्शन समाप्त होने के बाद नशे की हालत में मंदिर परिसर में घुसा और इसका पूरा मामला दर्ज कर लिया गया है।








