टांडा में हर घर तिरंगा अभियान की गूंज

  • आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत नगर पालिका टांडा में जोशपूर्ण आयोजन
  • वार्ड स्तर पर जागरूकता गोष्ठी और तिरंगा यात्रा का आयोजन
  • सैकड़ों कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी

अंबेडकरनगर । आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर नगर पालिका परिषद टांडा में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। शासन की मंशा के अनुरूप नगर पालिका परिषद टांडा के कर अधीक्षक शमशाद जुबैर के नेतृत्व में वार्ड स्तर पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई और शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

पालिका कर्मचारियों की बड़ी भागीदारी
गोष्ठी में पालिका प्रशासन के अवर अभियंता (जलकल) आशीष कुमार चौहान, सफाई नायक मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद इदरीस, सुहैल अहमद, मंशाराम कनौजिया, मोहम्मद रब्बानी, लेखाकार अरशद जमाल, जलील अहमद, निशांत पांडेय, अज़ीज़, जगदंबा प्रसाद समेत सैकड़ों सफाई कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर राष्ट्रीय ध्वज की महत्ता और उसके सम्मान को बनाए रखने का संकल्प लिया।

शहर की सड़कों पर लहराया तिरंगा
भव्य तिरंगा यात्रा नगर पालिका गेट से प्रारंभ हुई, जो स्टेट बैंक, ज़ुबैर चौराहा, चौक, सब्ज़ी मंडी होते हुए पुनः पालिका परिसर में सम्पन्न हुई। यात्रा में कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर नारे लगाए और पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बन गया। स्थानीय लोग भी तिरंगा यात्रा को देखने के लिए जगह-जगह खड़े नजर आए।

मोहल्लों में भी पहुंचा संदेश
अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मोहल्ला अलहदादपुर में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों के साथ विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित लोगों से अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के नियमों का पालन करने की अपील की गई।

Related Posts

अंबेडकरनगर में ग्राम चौपाल से ग्रामीण समस्याओं के समाधान पर जोर

अंबेडकरनगर। जिले के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खजुरी ग्राम में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि…

Continue reading
अंबेडकरनगर : अकबरपुर ब्लॉक परिसर में गंदगी का अंबार

अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर ब्लॉक परिसर में स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है। परिसर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है और नालियों में गंदगी भरी हुई है।…

Continue reading