आम के पेड़ के नीचे दबने से बुजुर्ग महिला की मौत

सुबह की घटना से गांव में मचा हड़कंप

  • अंबेडकरनगर में पेड़ गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत
  • आम के पेड़ के नीचे दब गईं 74 वर्षीय सुरैया बानो
  • मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम
  • पुलिस और तहसील प्रशासन ने की जांच शुरू

अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर तहसील क्षेत्र के करमैनी ग्राम सभा के हुसैनपुर बीबीपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। करीब 7:30 बजे 74 वर्षीय सुरैया बानो आम के पेड़ के नीचे दब गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत म्याऊं अस्पताल ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सुरैया बानो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों में शोक की स्थिति बन गई और गांव में माहौल गमगीन हो गया।

सूचना मिलने पर जलालपुर कोतवाली पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।पंचनामा की कार्रवाई हेड कांस्टेबल सुभाष यादव, कांस्टेबल अंकित यादव, तहसीलदार उत्कर्ष सिंह, नायब तहसीलदार अजय यादव, लेखपाल ओंकार और ग्राम प्रधान विजेंद्र कुमार की मौजूदगी में पूरी की गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र की बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button