चुनाव आयोग ने SIR के तीसरे चरण की घोषणा की

36.73 करोड़ वोटरों का होगा सत्यापन, 30 मई से शुरू होगी प्रक्रिया

  • 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा सत्यापन
  • 36.73 करोड़ वोटरों का होगा वेरिफिकेशन
  • प्रक्रिया 30 मई से 23 दिसंबर तक चलेगी

नई दिल्ली। Election Commission of India ने गुरुवार को हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी। यह प्रक्रिया 30 मई से शुरू होकर 23 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान कुल 36.73 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा।

चुनाव आयोग के अनुसार, जिन राज्यों में SIR लागू किया जाएगा, उनमें Punjab, Uttarakhand और Manipur जैसे राज्य शामिल हैं, जहां अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके अलावा अन्य 13 राज्यों में 2028 और 2029 में चुनाव प्रस्तावित हैं।

पहले दो चरणों में 10 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश हुए कवर

चुनाव आयोग ने बताया कि SIR के पहले और दूसरे चरण में 10 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया जा चुका है। आयोग का दावा है कि मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

चुनावी नतीजों पर भी रही नजर

SIR प्रक्रिया के बाद हुए विधानसभा चुनावों में Bihar, West Bengal, Puducherry और Assam में Bharatiya Janata Party को जीत मिली। वहीं Kerala में कांग्रेस गठबंधन और Tamil Nadu में Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) ने सफलता हासिल की।

असम में विशेष पुनरीक्षण (SR) कराया गया था, जहां भाजपा सरकार ने दोबारा सत्ता में वापसी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button