चुनाव आयोग ने तमिलनाडु और गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को तमिलनाडु और गुजरात में कराए गए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इसके बाद मतदाता अपने नाम की जांच कर सकते हैं और निर्धारित समय में सुधार या आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

इससे पहले आयोग ने 16 दिसंबर को पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गोवा, लक्षद्वीप और पुडुचेरी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की थी। आंकड़ों के अनुसार, 27 अक्टूबर को SIR की घोषणा के समय इन राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 13.35 करोड़ मतदाता थे, जो ड्राफ्ट लिस्ट में घटकर 12.33 करोड़ रह गए। यानी 1.02 करोड़ नाम हटाए गए

पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 58 लाख 20 हजार 898 वोटरों के नाम हटाए गए। राजस्थान में 41.85 लाख और पुडुचेरी में 85 हजार मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट लिस्ट से हटाए गए।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद मतदाता तय समय में नाम जोड़ने, सुधार करने और आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। SIR का दूसरा चरण फरवरी 2026 तक चलेगा, जबकि अंतिम वोटर लिस्ट 14 फरवरी 2026 को जारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button