अकबरपुर में अतिक्रमण मुक्त अभियान तेज

अकबरपुर। नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रभारी कार्यकारी अधिकारी विशाल सारस्वत तथा उप जिला अधिकारी विशाल शास्वत के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मार्गों पर व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य मुख्य मार्गों पर बढ़ते जाम, अव्यवस्था और अनधिकृत ढांचों को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना है।

तिरंगा चौराहा से बसखारी रोड तक कार्रवाई

अभियान की शुरुआत तिरंगा चौराहा से हुई, जो शहजादपुर होते हुए पिंक शौचालय संगतिया नाका, मालीपुर रोड, पुरानी सब्जी मंडी, मछली मंडी, पटेल नगर और बसखारी रोड हाईवे तक संचालित रहा।
कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे पटरी पर रखी गई अवैध होर्डिंग, बैनर, बोर्ड तथा अतिक्रमण में रखी सामग्री को हटाया गया तथा कुछ को तत्काल प्रभाव से जप्त कर लिया गया।

प्रशासनिक टीम ने चेताया कि शहर की सड़कों को दोबारा कब्जे में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान व्यापारियों तथा राहगीरों में हलचल तो दिखी, लेकिन अधिकांश स्थानों पर सहयोग भी देखने को मिला।

अभियान में कई विभागों की संयुक्त भागीदारी

अभियान में जलकल विभाग के अवर अभियंता शैलेंद्र सिंह, वरिष्ठ लिपिक अनूप सोनकर, अर्बन विशेषज्ञ रवि उपाध्याय, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी जसवंत सिंह यादव, स्वच्छता प्रभारी इसराइल, ओमप्रकाश सुमन, अनिल तिवारी, अशील शुक्ला सहित नगर पालिका के कई कर्मचारी पूरे समय मौजूद रहे।
टीम ने कई स्थानों पर दुकानदारों को समझाते हुए चेतावनी दी कि वे भविष्य में सड़क से सटे स्थानों पर अनधिकृत सामान न रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button