अम्बेडकरनगर। शहर को सुव्यवस्थित बनाने और मुख्य मार्गों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। नगर पालिका प्रशासक, उप जिला अधिकारी/प्रभारी ईओ विशाल सारस्वत के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में टीम ने पुरानी तहसील क्षेत्र से लेकर फैज़ाबाद रोड, शिवबाबा नगर पालिका क्षेत्र तथा टांडा रोड पटेल नगर चौराहा तक व्यापक स्तर पर अवैध अतिक्रमण हटाए।
कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे पटरी पर रखी कई होर्डिंग्स को मौके से हटाया गया तथा अवैध रूप से लगी होल्डिंग्स को तत्काल प्रभाव से जब्त कर नगर पालिका परिसर भेजा गया। टीम ने दुकानदारों और राहगीरों को भी साफ शब्दों में चेतावनी दी कि दोबारा सड़क किनारे अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुरानी तहसील से टांडा रोड तक चला अभियान
अभियान की शुरुआत पुरानी तहसील क्षेत्र से की गई, जहां कई जगहों पर दुकानों ने राहगीरों के मार्ग को संकुचित कर रखा था। टीम ने व्यवस्थित तरीके से पहले चेतावनी दी, फिर अतिक्रमण हटाया। इसके बाद फैज़ाबाद रोड और शिवबाबा नगर पालिका क्षेत्र में कार्यवाही आगे बढ़ाई गई, जहां फुटपाथ और सड़क किनारे लगी अवैध होर्डिंग्स को हटाया गया।
सबसे बड़ी कार्रवाई टांडा रोड पटेल नगर चौराहा क्षेत्र में की गई। यहां वर्षों से खड़ी कई अवैध होर्डिंग्स को हटाकर जब्त किया गया। अभियान के दौरान नगर पालिका कर्मचारियों ने ट्रकों की मदद से सामग्री उठाई और मौके पर भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा।
एई और अभियंता दल पूरे समय स








