मलाड प्रॉपर्टी विवाद- मिथुन चक्रवर्ती को BMC का लीगल नोटिस

  • BMC ने मलाड स्थित प्रॉपर्टी पर अवैध निर्माण का आरोप लगाया
  • मिथुन चक्रवर्ती ने कहा – “कोई अनधिकृत संरचना नहीं, जवाब देंगे”
  • 101 प्रॉपर्टी की लिस्ट में मिथुन का प्लॉट भी शामिल

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने हाल ही में एक लीगल नोटिस जारी किया है। आरोप है कि मिथुन ने मलाड स्थित प्लॉट पर बिना अनुमति के अवैध निर्माण कराया है। BMC ने साफ किया है कि अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, 10 मई को नगर निगम ने 101 प्रॉपर्टीज की एक सूची तैयार की थी, जिनमें अवैध निर्माण पाया गया। इस सूची में मलाड के एरंगल गांव स्थित हीरा देवी मंदिर के पास का वह प्लॉट भी शामिल है, जिसके मालिक मिथुन चक्रवर्ती हैं। BMC के अनुसार, इस जमीन पर बिना अनुमति के ग्राउंड प्लस मेजनाइन फ्लोर के दो स्ट्रक्चर, एक ग्राउंड फ्लोर का ढांचा और 10×10 फीट की तीन अस्थायी यूनिट बनाई गई हैं। इन यूनिट्स में ईंट, लकड़ी, कांच और एसी शीट्स का उपयोग किया गया है।

मिथुन की प्रतिक्रिया

लीगल नोटिस को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में कहा, “मैंने कोई अवैध निर्माण नहीं किया है। मेरे पास कोई अनधिकृत संरचना नहीं है। कई लोगों को नोटिस भेजे गए हैं और हम अपना जवाब भेज रहे हैं।”

मिथुन की संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल

मिथुन चक्रवर्ती सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि बड़े बिजनेस मालिक भी हैं। उनके पास मुंबई और कोलकाता में आलीशान बंगले हैं। मड आइलैंड में उनका 1.5 एकड़ में फैला बंगला करीब 45 करोड़ रुपये का बताया जाता है। इसके अलावा ऊटी में उनका फार्महाउस और लग्जरी होटल भी हैं।

वे मोनार्क ग्रुप ऑफ होटल्स के CEO हैं। ऊटी स्थित मोनार्क होटल में 59 कमरे, लग्जरी सुइट्स, फिटनेस सेंटर और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। मिथुन के पास कई लग्जरी गाड़ियाँ भी हैं, जिनमें 1975 की मर्सेडीज बेंज विंटेज कार, फोर्ड एंडेवर और टोयोटा फॉर्च्यूनर शामिल हैं।

कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

BMC ने साफ किया है कि यदि प्रॉपर्टी मालिक की ओर से जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो मुंबई म्युनिसिपल एक्ट की धारा 475A के तहत कार्रवाई की जाएगी और अवैध निर्माण को गिराया जाएगा।

Related Posts

पिता ने बेटे की जगह ड्राइवर को बताया कार चालक

कानपुर। लेम्बोर्गिनी कार से छह लोगों को कुचलने के सनसनीखेज मामले में मंगलवार को नया ट्विस्ट सामने आया है। आरोपी बताए जा रहे शिवम मिश्रा के पिता और कारोबारी केके…

Continue reading
सेक्स रैकेट में धकेलने से इनकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या

बॉयफ्रेंड ने गला दबाकर की हत्या, शव यमुना एक्सप्रेस-वे किनारे फेंका AI से चेहरे की पहचान, महोबा की सोनाली निकली मृतका दिल्ली में लिव-इन में रहते थे दोनों आगरा। उत्तर…

Continue reading