अलीगढ़ में ‘मन की बात’ को लेकर उत्साह, सामूहिक श्रवण की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 135वें ‘मन की बात’ संस्करण के लिए अलीगढ़ में एलईडी स्क्रीन और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष व्यवस्था

अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर अलीगढ़ में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, जहां शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोग सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने की तैयारी में जुटे हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और स्थानीय नागरिकों की ओर से जिले के विभिन्न वार्डों, बूथों और सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसके लिए एलईडी स्क्रीन, टीवी और रेडियो के माध्यम से कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ा जाए। विशेष रूप से युवाओं, विद्यार्थियों और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है, ताकि प्रधानमंत्री के संदेश को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button