संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

अमरोहा। ईद-उल-अजहा के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए अमरोहा प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मंगलवार को अमरोहा नगर कोतवाली में अमन कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और आपसी भाईचारे को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में एसडीएम विभा श्रीवास्तव, सीओ सिटी अभिषेक यादव सहित पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी समुदायों के लोगों से त्योहार को प्रेम, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को देने को कहा गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके अलावा ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

बैठक में नगर पालिका को भी विशेष निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि कुर्बानी के बाद शहर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button