फ्री आई कैंप में बांटी गई एक्सपायर आई ड्रॉप, मरीजों की आंखों में जलन

अम्बेडकरनगर। जनपद में फ्री आई कैंप के नाम पर मौत का सौदा किए जाने का मामला सामने आया है। अकबरपुर ब्लॉक के कनकपट्टी पंचायत भवन में 12 सितंबर को आयोजित नेत्र जांच शिविर में एक्सपायर आई ड्रॉप (Eyegate-P) मरीजों को दी गई, जिससे कई लोगों की आंखों में जलन और दर्द शुरू हो गया। मामले के खुलासे के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

इस कैंप का आयोजन अकबरपुर-टांडा मार्ग स्थित साईं नेत्रालय और चिकित्सालय द्वारा किया गया था। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि आयोजकों ने कैंप के बहाने लोगों को एक्सपायर दवा दी और बाद में अपने अस्पताल बुलाकर महंगे लेंस लगाने के लिए दबाव बनाया।

कनकपट्टी निवासी विदेशी ने बताया, “कहा गया कि अस्पताल आओ, आयुष्मान कार्ड वालों को 15 हजार का लेंस सिर्फ 7500 में मिलेगा।”

आई ड्रॉप डालते ही जलन, ग्रामीणों में दहशत

गांव की रीता ने बताया कि ड्रॉप डालते ही आंखों में तेज जलन और असहनीय दर्द शुरू हो गया।इस तरह की शिकायतें कई मरीजों द्वारा की गईं, जिससे यह मामला अब लापरवाही जैसा लगने लगा है।

Related Posts

अंबेडकरनगर में ग्राम चौपाल से ग्रामीण समस्याओं के समाधान पर जोर

अंबेडकरनगर। जिले के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खजुरी ग्राम में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि…

Continue reading
अंबेडकरनगर : अकबरपुर ब्लॉक परिसर में गंदगी का अंबार

अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर ब्लॉक परिसर में स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है। परिसर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है और नालियों में गंदगी भरी हुई है।…

Continue reading