फतेह मोहम्मद मेमोरियल इंटर कॉलेज में विदाई समारोह

जहांगीरगंज (अम्बेडकरनगर)। अमड़ी स्थित फतेह मोहम्मद मेमोरियल इंटर कॉलेज में कक्षा 9 व 11 के विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद अरशद के निर्देशन में हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना बेहतर मुकाम हासिल करना संभव नहीं है। शिक्षा और संस्कार सफलता की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, परिश्रम और स्पष्ट लक्ष्य आवश्यक हैं।

लक्ष्य निर्धारण और अनुशासन पर बल

मुख्य वक्ता इस्तेखार अहमद, वरिष्ठ प्रबंधक (स्वास्थ्य, गुणवत्ता आश्वासन), पीएमयू-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश ने कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए और निरंतर परिश्रम उसकी कुंजी है। उन्होंने समय के सदुपयोग, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल और सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से बचने की सलाह दी। असफलता को सीख में बदलने और योजनाबद्ध तैयारी के साथ आगे बढ़ने पर बल दिया। उनके संबोधन में चरित्र निर्माण, अच्छे संस्कार और बड़ों के सम्मान को विद्यार्थी जीवन की महत्वपूर्ण कसौटी बताया गया।

प्रबंधन ने दीं प्रेरक सीख

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रबंधक मोहम्मद हारून अंसारी ने कहा कि विदाई केवल एक पड़ाव है, जिसे सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ स्वीकार करना चाहिए। विषम परिस्थितियों में भी क्षमता अनुसार कार्य करना ही व्यक्तित्व को निखारता है।

संरक्षक व उप प्रबंधक मोहम्मद तौफीक अंसारी ने कहा कि शिक्षा के दौरान मिली सीख को जीवन में उतारना ही संस्था के प्रति सच्चा सम्मान है। प्रधानाचार्य मोहम्मद अरशद अंसारी ने विद्यार्थियों की सफलता की कामना करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *