- भाकियू स्वराज ने तय की आंदोलन की रणनीति
- 10 सितंबर को थानों और एसपी ऑफिस पर धरना
- राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) ने जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया है। संगठन ने 10 सितंबर को जिले के सभी 10 थानों, तीनों सीओ कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
प्रहलादपुर गांव स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ए.के. लोधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया।
भाकियू स्वराज के जिलाध्यक्ष लोधी ने कहा कि लंबे समय से कानून-व्यवस्था को लेकर आंदोलन चल रहा है। मुख्यमंत्री को कई बार ज्ञापन भेजे गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
संगठन की मांगें
-
किसान पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता कराई जाए।
-
धरना-प्रदर्शन स्थगित करने के लिए ठोस आश्वासन मिले।
-
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, सोरों प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद, सहावर प्रभारी निरीक्षक चमन गोस्वामी और पचलाना चौकी प्रभारी वचान सिंह के खिलाफ जांच और कार्रवाई की जाए।
संगठन का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते संज्ञान नहीं लिया, तो 10 सितंबर का प्रस्तावित आंदोलन टाला नहीं जाएगा।








