तेज लू और चढ़ता पारा- यूपी में हीटवेव से जनजीवन बेहाल

  • कानपुर में तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस के पार
  • बुंदेलखंड और आस-पास के जिलों में हीटवेव का कहर
  • रातें भी बनीं गर्म, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री

कानपुर। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार को कानपुर समेत बुंदेलखंड के जिलों में लू और तेज धूप के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हीटवेव की मार झेल रहे लोगों को शनिवार की सुबह हल्के बादलों की मौजूदगी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 5 दिनों तक गर्मी से पूरी तरह राहत की उम्मीद नहीं है।

दिन में झुलसा देने वाली गर्मी, रातें भी गर्म

कानपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया, जो 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर 5.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे लू का असर और तेज हो गया।

कानपुर मंडल समेत कई जिलों में हीटवेव अलर्ट

कानपुर, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी और बांदा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Related Posts

भारत-पाक मैच से पहले ईशान किशन की शादी की चर्चा तेज

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने…

Continue reading
बाराबंकी में बिजली तार चोरी का अंतरजनपदीय गिरोह गिरफ्तार

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बाराबंकी में बिजली के तार चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके…

Continue reading