लखनऊ में मकान की दूसरी मंजिल पर लगी आग

शॉर्ट सर्किट से दो कमरे जलकर खाक

  • वजीरगंज क्षेत्र में मकान की दूसरी मंजिल पर लगी आग
  • शॉर्ट सर्किट से दो कमरे जलकर खाक
  • एक घंटे में दमकल टीम ने पाया काबू

लखनऊ : लखनऊ के वजीरगंज थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह एक मकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह आग मकान की दूसरी मंजिल पर लगी, जिसमें दो कमरों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

सुबह 11 बजे मिली सूचना
एफएसओ चौक पुष्पेंद्र कुमार यादव के अनुसार, फायर स्टेशन को सुबह करीब 11 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं, जबकि एक अतिरिक्त गाड़ी हजरतगंज फायर स्टेशन से भेजी गई।

तेजी से फैल रही थी आग
दमकल टीम जब मौके पर पहुंची, तो देखा कि नबी उल्लाह रोड स्थित नई बस्ती रीवर बैंक कॉलोनी निवासी मोहम्मद शरीफ के घर की दूसरी मंजिल पर आग लगी हुई थी। कमरे में रखी कॉपी-किताबें और जनरल स्टोर का सामान तेजी से आग की चपेट में आ रहा था।

एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत करते हुए करीब एक घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सकरी गलियों से राहत कार्य में आई दिक्कत
दमकल विभाग की टीम समय पर पहुंच गई थी, लेकिन इलाके की सकरी गलियों के कारण घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई पाइप जोड़कर आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया, जिसके बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया गया।

प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट वजह
फायर विभाग के अनुसार, आग लगने की वजह प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button