संकट मोचन हनुमान मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन

अम्बेडकर नगर। जनपद के अंबेडकर नगर–अयोध्या मुख्य मार्ग पर स्थित निकट अन्नावां संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर, पियारेपुर के प्रांगण में एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और भक्ति का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजन-अर्चन और हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई। इसके बाद प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए भक्तों ने सहभागिता की। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की टीम भी तैनात रही।
न्यास के अध्यक्ष संगम पांडे ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता और धार्मिक चेतना को बल मिलता है। भविष्य में भी मंदिर परिसर में जनहित और धर्म से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button