लखनऊ में पटाखा विवाद ने लिया खौफनाक रूप

लखनऊ। दीपावली के बाद पटाखा छुड़ाने को लेकर हुआ मामूली विवाद सोमवार रात खूनखराबे में बदल गया। बंथरा थाना क्षेत्र के बंथरा बाजार में एक मीट व्यवसायी पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, बंथरा बाजार निवासी मन्नान ने बताया कि सोमवार रात करीब 8:30 बजे मोहल्ले के अर्जुन ने उस पर पटाखा फेंका। विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

मन्नान के परिवार के लोग जब बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपी अर्जुन ने अपने साथियों सूरज, मनोज, राज और एक अन्य युवक के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोप है कि अर्जुन ने मन्नान के चाचा और मीट व्यवसायी पर चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित मन्नान के दाहिने हाथ और पेट में चाकू लगने से वह लहूलुहान हो गया। इस दौरान उसके भाई आरिफ को भी चोटें आईं। परिजनों ने किसी तरह घायल को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसके पेट में छह टांके लगाए और इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की। बंथरा थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

Related Posts

‘हर कोई रवि किशन नहीं कि रोज शादी कर ले’: गोरखपुर में बोले सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शनिवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद Ravi Kishan पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली। उन्होंने कहा, “परिवार के सभी लोग चाहते हैं…

Continue reading
सीएम योगी के बयान का समर्थन करते हुए बोले संजय निषाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री Sanjay Nishad ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बातों से वह पूरी तरह सहमत हैं।…

Continue reading