लखनऊ। राजधानी में मंगलवार सुबह से घना कोहरा और धुंध का असर दिख रहा है। दिन में मौसम साफ रहने के साथ तेज धूप निकलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है, जो सामान्य से थोड़ी कम है। सुबह और शाम के समय धुंध का असर बढ़ा हुआ रहेगा।
धुंध और वायु गुणवत्ता
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार सोमवार शाम 4 बजे लखनऊ का AQI 208 दर्ज किया गया, जो ऑरेंज जोन में आता है। इसका मतलब है कि वायु प्रदूषण का स्तर खराब है और संवेदनशील समूहों के लिए स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड
पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते पिछले 2-3 दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 48 घंटों में तापमान में लगभग 2 डिग्री और गिरावट हो सकती है।
अन्य शहरों का हाल
- बरेली में दृश्यता शून्य मीटर, घना कोहरा
- कानपुर, गोरखपुर, कुशीनगर में मध्यम कोहरा
- आगरा, मुरादाबाद, अयोध्या, वाराणसी, आजमगढ़, अलीगढ़ और प्रयागराज में हल्का कोहरा
- लखनऊ में सोमवार सुबह करीब 800 मीटर दृश्यता के साथ हल्का कोहरा








