- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का औचक निरीक्षण अभियान
- 11 खाद्य प्रतिष्ठानों और 3 दवा दुकानों की जांच
- 14 खाद्य नमूने और 3 औषधि नमूने भेजे गए आगरा लैब
जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत 4 सितम्बर को एक बड़ा औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 11 खाद्य प्रतिष्ठानों और 3 औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थों एवं औषधियों के 17 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु क्षेत्रीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला, आगरा भेजे गए हैं।
खाद्य प्रतिष्ठानों पर सख्ती, मिठाइयों और चॉकलेट से लिए गए नमूने
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय खाद्य विक्रेताओं पर कार्रवाई करते हुए कुल 14 खाद्य नमूने एकत्र किए। निरीक्षण की शुरुआत पतिराम, मखदूमनगर के प्रतिष्ठान से हुई, जहां से किशमिश का नमूना लिया गया। इसके बाद संदीप कुमार, गौसपुर ककराला से बर्फी का नमूना और अशोक कुमार एंड सन्स, मामपुर जहांगीरगंज से केचप का नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया।
जहांगीरगंज स्थित लक्ष्मी ट्रेडर्स से सुगर बायल्ड कन्फेक्शनरी के तीन अलग-अलग नमूने एकत्र किए गए, जबकि विजय किराना स्टोर, मामपुर नरियावं से चॉकलेट एवं केचप के नमूने लिए गए। इसी क्रम में आयुष पाण्डेय, हुसेनपुर खुर्द से चॉकलेट तथा सुधीर कुमार, शहजादपुर से भी सुगर बायल्ड कन्फेक्शनरी के तीन नमूने जांच हेतु भेजे गए।
कर्बला बाजार स्थित मुन्नीलाल के प्रतिष्ठान से फ्रूटी जेली एवं मेलोडी चॉकलेट के नमूने लेकर उन्हें भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।








