विदेशी मुद्रा भंडार 1.14 अरब डॉलर घटकर 640.87 अरब डॉलर

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 05 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 1.14 अरब डॉलर घटकर 640.87 अरब डॉलर पर आ गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 1.91 अरब डॉलर बढ़कर 642.02 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 05 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 88.1 करोड़ डॉलर घटकर 577.58 अरब डॉलर रह गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 23.4 करोड़ डॉलर गिरकर 38.77 अरब डॉलर पर आ गया।

वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 1.7 करोड़ डॉलर कम होकर 19.28 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 1.4 करोड़ डॉलर घटकर 5.22 अरब डॉलर पर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button