हाईस्कूल–इंटर में बदला फॉर्मेट, फाड़ने पर अनुचित साधन की कार्रवाई

अम्बेडकरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जनपद के सभी 114 परीक्षा केंद्रों के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण पूर्ण कर लिया गया है। इस वर्ष उत्तर पुस्तिकाओं के स्वरूप और मूल्यांकन प्रक्रिया में कई अहम बदलाव किए गए हैं, जिनका पालन करना परीक्षार्थियों के लिए अनिवार्य होगा।

अलग-अलग रंगों में होंगी ‘अ’ और ‘ब’ श्रेणी की उत्तर पुस्तिकाएं

इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की ‘अ’ और ‘ब’ श्रेणी की उत्तर पुस्तिकाएं अलग-अलग रंगों की होंगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उत्तर पुस्तिका से किसी भी पृष्ठ को फाड़ना अनुचित साधन की श्रेणी में आएगा। ऐसी स्थिति में संबंधित परीक्षार्थी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पहली बार लागू हुआ लंबाई वाला फॉर्मेट

यूपी बोर्ड ने वर्षों से चले आ रहे चौड़ाई वाले फॉर्मेट को समाप्त कर पहली बार लंबाई फॉर्मेट की उत्तर पुस्तिकाएं लागू की हैं। परीक्षार्थियों को अब इसी नए फॉर्मेट में उत्तर लिखने होंगे। उत्तर पुस्तिकाओं के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। प्रत्येक पृष्ठ पर विशेष कलर कोडिंग के साथ माध्यमिक शिक्षा परिषद का मोनोग्राम अंकित किया गया है, जिससे पहचान और निगरानी आसान होगी।

मूल्यांकन प्रक्रिया में भी बदलाव

मूल्यांकन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं पर कक्ष निरीक्षकों के हस्ताक्षर और उनकी ड्यूटी किस कक्ष में लगी है, इसका विवरण अलग से आवंटित पृष्ठ पर दर्ज किया जाएगा। परीक्षार्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उत्तर पुस्तिकाओं में केवल प्रश्नों के उत्तर ही लिखें। किसी भी प्रकार का अतिरिक्त संकेत, टिप्पणी या अनावश्यक लेखन अनुचित साधन माना जाएगा।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *