लखनऊ में बीजेपी के पूर्व विधायक विंध्यवासिनी कुमार कोरोना संक्रमित

  • बीजेपी के पूर्व विधायक विंध्यवासिनी कुमार कोरोना पॉजिटिव
  • केजीएमयू के गांधी वार्ड में ICU में भर्ती, हालत नाजुक
  • स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने पहुंचकर जाना हाल

लखनऊ। राजधानी में कोरोना एक बार फिर दस्तक दे रहा है। इस बार संक्रमण की चपेट में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और लखीमपुर से पूर्व विधायक विंध्यवासिनी कुमार आ गए हैं। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रहे पूर्व विधायक को हालत बिगड़ने पर सिविल अस्पताल से शनिवार को केजीएमयू के गांधी वार्ड में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है और स्थिति नाजुक बनी हुई है।

डिप्टी सीएम ने लिया स्वास्थ्य का हाल

सोमवार को उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक स्वयं केजीएमयू पहुंचे और ICU में भर्ती विंध्यवासिनी कुमार का हालचाल लिया। इसके बाद उन्होंने गांधी वार्ड का निरीक्षण भी किया, जहां मरीजों की परेशानी सामने आई। उन्होंने देखा कि भीषण गर्मी और उमस में मरीज बेहाल हैं और वॉर्ड का AC बंद है। इस पर डिप्टी सीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों से कारण पूछा, तो बताया गया कि इलेक्ट्रिकल फॉल्ट के चलते AC काम नहीं कर रहा।

एक साल का बच्चा भी संक्रमित

बीते 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। पूर्व विधायक के अलावा एक साल का बच्चा भी संक्रमित मिला है, जिसका 7 जुलाई से केजीएमयू में इलाज चल रहा है। इस साल अब तक लखनऊ में कुल 86 केस सामने आ चुके हैं और फिलहाल 9 एक्टिव केस हैं।

लगातार मिल रहे हैं sporadic केस

राजधानी में कोरोना धीरे-धीरे फिर उभर रहा है। बीते बुधवार को भी एक नया संक्रमित मिला था। हालांकि संख्या कम है, लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो बरसात के मौसम और कमजोर इम्यूनिटी के चलते सतर्कता जरूरी है।

Related Posts

कानपुर में दुलारे ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई, बाजार में मचा हड़कंप

कानपुर। लालबंगला क्षेत्र स्थित दुलारे ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने न केवल दुकान के भीतर दस्तावेजों…

Continue reading
शीर्ष नेतृत्व से मिलकर लौटे कानपुर के निष्कासित भाजपा पार्षद

कानपुर। कानपुर के तीन निष्कासित भाजपा पार्षद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद वापस कानपुर लौट आए हैं। पार्षदों ने बताया कि उन्होंने अपनी सभी समस्याओं और शिकायतों…

Continue reading