पूर्व विभागाध्यक्ष पर सुपारी देकर हमला कराने का आरोप

  • बीएचयू प्रशासन ने प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया
  • हमले के बाद बीएचयू कैंपस में शिक्षकों और छात्रों में आक्रोश
  • 1 लाख रुपये की सुपारी देकर हमला करवाने का आरोप

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के तेलुगु विभाग में आपसी रंजिश का मामला अब आपराधिक मोड़ ले चुका है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभाग में कार्यरत प्रोफेसर डॉ. बुदाति वेंकटेश्वरलु को निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने उत्तराधिकारी और वर्तमान विभागाध्यक्ष प्रो. चल्ला श्रीरामचन्द्रमूर्ति पर जानलेवा हमले की साजिश रची थी।

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2025 की रात प्रो. श्रीरामचन्द्रमूर्ति विश्वविद्यालय परिसर में अपने आवास लौट रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में प्रोफेसर गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, उनके दोनों हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस हमले की साजिश डॉ. बुदाति वेंकटेश्वरलु ने रची थी। विभागाध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद वे प्रो. श्रीरामचन्द्रमूर्ति से रंजिश रखते थे। आरोप है कि उन्होंने अपने पूर्व शोधार्थी भास्कर के माध्यम से बाहरी अपराधियों को पैसे देकर हमला करवाया।

Related Posts

सिटी बस सेवा बंद होने से बेरोजगार कर्मचारी धरने पर

कानपुर। सिटी बस सेवा बंद होने के बाद बेरोजगार हुए ड्राइवर और कंडक्टरों ने शुक्रवार को परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर (RM) कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने…

Continue reading
लखनऊ विश्वविद्यालय में UGC समर्थन मार्च पर हंगामा, 350 छात्रों का प्रदर्शन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को UGC के समर्थन में विभिन्न छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने ‘समता संवर्धन मार्च’ निकालने की घोषणा की थी, लेकिन मार्च शुरू…

Continue reading