हमीरपुर में सड़क हादसे में चार मरे,दो घायल

हमीरपुर।  उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से स्कार्पियो सवार एक ही परिवार के चार लोगो की मौत हो गई जबकि दो को गंभीर हालत में कानपुर इलाज के लिये रिफर किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जालौन के कुठौंद कस्बा निवासी चंद्रेश कश्यप (45) उरई से अपने साढू रंजीत की पुत्री रीना के विवाह समारोह में भाग लेने के लिए मौदहा क्षेत्र के ग्राम अरतरा परिवार समेत जा रहे थे कि इगोहटा गांव के पास कानपुर की तरफ आ रहे गिट्टी भरे ट्रक से गाड़ी की टक्कर हों गईं जिससे स्कार्पियो पलट गई और ट्रक का पहिया कार पर चढ़ गया।

इस हादसे में चंद्रेश कश्यप व उसकी पत्नी मीनादेवी (37) के अलावा परिवार की मोहिनी (43) और करीब 18

वर्षीय एक लड़की जिसकी शिनाख्त नही हो सकी की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। हादसे में घायल खुशी (14) और गोविंदश्री नामक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। डाक्टरो ने दोनो को गंभीर हालत में कानपुर इलाज के लिये रिफर कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भाग निकला जिसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button