तोरिया बीज मिनीकिट की निःशुल्क बुकिंग की समयसीमा बढ़ी

  • पात्रता: केवल पंजीकृत किसान ही आवेदन कर सकेंगे
  • अधिक आवेदन होने पर होगा ऑनलाइन लॉटरी से चयन
  • चयनित किसानों को राजकीय बीज भंडार से मिलेगा किट

अंबेडकरनगर। अपर कृषि निदेशक (तिलहन एवं दलहन), उत्तर प्रदेश कृषि भवन, लखनऊ के कार्यालय पत्रांक-तिलहन/509/तोरिया बीज मिनी.पात्रा./2025-26/दिनांक 11 अगस्त 2025 के क्रम में कृषि विभाग द्वारा संचालित राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण, प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रम के तहत तोरिया (लाही) फसल का 2 किलोग्राम मात्रा वाला बीज मिनीकिट निःशुल्क उपलब्ध कराने की योजना में बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।

अब 31 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 31 अगस्त 2025 कर दिया गया है। बुकिंग प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू हुई थी और पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है।

ऑनलाइन लॉटरी से होगा चयन
कृषि विभाग के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन करने वाले पंजीकृत किसानों में यदि लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो चयन ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। एक किसान को केवल एक बीज मिनीकिट ही दिया जाएगा।

राजकीय बीज भंडार से होगा वितरण
चयनित किसानों को पीओएस मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भंडार से बीज मिनीकिट वितरित किया जाएगा। आवेदन अवधि एक माह की होगी या आवश्यकता अनुसार एक माह से कम भी की जा सकती है।

कैसे करें आवेदन
जनपद के सभी विकास खंडों के इच्छुक किसान विभाग के पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत केवल पोर्टल पर पंजीकृत किसान ही आवेदन के पात्र होंगे।

Related Posts

अंबेडकरनगर में ग्राम चौपाल से ग्रामीण समस्याओं के समाधान पर जोर

अंबेडकरनगर। जिले के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खजुरी ग्राम में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि…

Continue reading
अंबेडकरनगर : अकबरपुर ब्लॉक परिसर में गंदगी का अंबार

अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर ब्लॉक परिसर में स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है। परिसर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है और नालियों में गंदगी भरी हुई है।…

Continue reading