चर्म रोगों के निदान हेतु निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

  • महामाया मेडिकल कॉलेज में चर्म रोगों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर
  • 187 मरीजों को विशेषज्ञों की सलाह और निःशुल्क दवाएं मिलीं
  • डॉ. मुकेश यादव ने शिविर का निरीक्षण कर टीम की सराहना की

अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजी, वेनरोलॉजी एंड लेप्रोसी के तत्वावधान में रविवार को एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी पर्चा काउंटर के सामने स्थित हाल में किया गया।

187 मरीजों को मिला लाभ
शिविर में कुल 187 मरीजों ने पंजीकरण कराया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से चर्म रोग संबंधी परामर्श प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त सभी लाभार्थियों को आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में उपस्थित लोगों को विभिन्न प्रकार के चर्म रोगों, उनके कारणों और बचाव के उपायों के प्रति भी जागरूक किया गया।
शिविर के मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव रहे। उन्होंने शिविर का निरीक्षण करते हुए समस्त चिकित्सा टीम की कार्यप्रणाली की सराहना की और ऐसे आयोजनों को समाजहित में उपयोगी बताया।
चर्म रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज तथा नगर के वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. जी.डी. वर्मा ने मरीजों की जाँच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया। दोनों विशेषज्ञों ने शिविर में आए लोगों को त्वचा संबंधी रोगों के प्रति सचेत रहने की अपील करते हुए खानपान, स्वच्छता और जीवनशैली सुधार की सलाह दी।

Related Posts

मनरेगा रोजगार की संवैधानिक गारंटी

अम्बेडकरनगर। मनरेगा को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मनरेगा बचाओ संग्राम के पर्यवेक्षक कमलनयन वर्मा ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए…

Continue reading
अम्बेडकरनगर में नैनो उर्वरकों पर जनपद स्तरीय कार्यशाला

अम्बेडकरनगर (अकबरपुर)। मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को कृषि भवन स्थित किसान सभागार में ‘धरती माता बचाओ अभियान’ के तहत जनपद स्तरीय…

Continue reading