ईंधन संकट गहराया, पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों पर अफरातफरी

कई पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म, ‘नो फ्यूल’ के बोर्ड

  • सुबह से ईंधन के लिए लगी लंबी कतारें
  • ग्रामीण इलाकों में ज्यादा गंभीर हुई स्थिति
  • ऑटो, टैक्सी और सप्लाई व्यवस्था प्रभावित

अंबेडकरनगर में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बाधित होने से हालात बिगड़ गए हैं। जिले के कई पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म हो गया है, जिससे पंपों पर ‘नो फ्यूल’ के बोर्ड लगाए गए हैं।दो दिनों से लगातार आपूर्ति प्रभावित होने के कारण शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक असर देखा जा रहा है।

सुबह से लाइन, दोपहर तक इंतजार, फिर भी खाली हाथ

पेट्रोल-डीजल की कमी की खबर फैलते ही पंपों पर भीड़ बढ़ गई। सुबह से ही कार और बाइक सवार लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं।कई जगह घंटों इंतजार के बाद भी लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है। सीमित मात्रा में उपलब्ध ईंधन कुछ ही वाहनों तक पहुंच पा रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और गंभीर

शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी ईंधन संकट गहराता जा रहा है। छोटे गांवों के पेट्रोल पंपों पर स्थिति ज्यादा खराब बताई जा रही है।किसान और रोजमर्रा के कामकाज के लिए वाहन चलाने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

परिवहन व्यवस्था पर असर, वाहन खड़े

ईंधन की कमी के कारण ऑटो, टैक्सी और निजी वाहन संचालन प्रभावित हुआ है। कई चालक अपने वाहन खड़े रखने को मजबूर हैं। छोटे कारोबार और सप्लाई चेन पर भी असर पड़ने लगा है, जिससे स्थानीय बाजारों में गतिविधियां धीमी हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button