गंभीर की नाराज़गी लीक होना पड़ा भारी-कोचिंग स्टाफ पर गिरी गाज

  • गंभीर की डांट से मचा भूचाल, अंदरूनी बातचीत लीक होना बना बड़ा मुद्दा

  • तीन साल से साथ थे दिलीप और सोहम, नायर का सफर सिर्फ 8 महीने का रहा

  • IPL से टीम इंडिया तक: एड्रियन ली रू को फिर मिला राष्ट्रीय टीम में मौका

मुंबई। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) में टीम इंडिया की 1-3 से शर्मनाक हार और ड्रेसिंग रूम की गोपनीय बातें लीक होने के बाद BCCI ने बड़ा एक्शन लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ने तीन प्रमुख सपोर्ट स्टाफ को टीम से हटा दिया है। इसमें सहायक कोच अभिषेक नायर, फील्डिंग कोच टी दिलीप और ट्रेनर सोहम देसाई शामिल हैं। हालांकि, इस संबंध में BCCI की ओर से आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की गई है।

बल्लेबाजी कोच के तौर पर कोटक पहले से मौजूद

रिपोर्ट्स के अनुसार अभिषेक नायर की जगह कोई नया सहायक कोच नियुक्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि टीम के साथ बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक पहले से जुड़े हुए हैं। वहीं, फील्डिंग कोच दिलीप की जिम्मेदारी अब सहायक कोच रेयान टेन डेस्काटे संभालेंगे।

ट्रेनर के तौर पर एड्रियन ली रू की वापसी

टीम इंडिया के नए ट्रेनर के रूप में एड्रियन ली रू को शामिल किया गया है, जो इस समय IPL टीम पंजाब किंग्स के साथ कार्यरत हैं। ली रू इससे पहले 2008 से 2019 तक KKR के साथ और 2002-2003 में टीम इंडिया के साथ काम कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि उनका BCCI के साथ अनुबंध हो गया है।

गंभीर की डांट लीक होने से मचा था बवाल

BGT के दौरान मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद, मुख्य कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस को लेकर ड्रेसिंग रूम में नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि “अब बहुत हो गया है” और कुछ खिलाड़ियों के ‘नेचुरल गेम’ वाले रवैये पर सख्त टिप्पणी की थी। हैरानी की बात यह रही कि यह बयान ड्रेसिंग रूम से बाहर लीक हो गया, जिससे BCCI नाराज बताया जा रहा है।

गंभीर ने बाद में बयान जारी कर कहा था कि ड्रेसिंग रूम की बातें वहीं तक सीमित रहनी चाहिए। उन्होंने अंदरूनी तनाव की बातों को अफवाह करार दिया था।

Related Posts

डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती

ब्रिस्बेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मस्तिष्क झिल्ली में सूजन (मेनिन्जाइटिस) के कारण ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं…

Continue reading
मेलबर्न टेस्ट से स्टार्क और इंग्लिश पेसर्स को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा

बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मेलबर्न में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट से फायदा मिला। मुख्य बिंदु: जोश टंग का फायदा गस…

Continue reading