इंटरग्लोब एविएशन में गंगवाल फैमिली ने बेची 5.7% हिस्सेदारी

  • राकेश गंगवाल और ट्रस्ट ने बेची 5.7% हिस्सेदारी
  • डील की कुल वैल्यू ₹11,385 करोड़
  • ₹5,175 प्रति शेयर पर हुई ब्लॉक डील

मुंबई। इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) के प्रमोटर राकेश गंगवाल और उनके फैमिली ट्रस्ट ने मंगलवार को एक बड़ी ब्लॉक डील के तहत एयरलाइन में अपनी 5.7% हिस्सेदारी बेच दी। यह सौदा लगभग ₹11,385 करोड़ (1.33 अरब डॉलर) में पूरा हुआ। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, इस ब्लॉक डील में चिंकरपू फैमिली ट्रस्ट ने भी हिस्सा लिया, जिसके ट्रस्टी शोभा गंगवाल और डेलावेयर की जेपी मॉर्गन ट्रस्ट कंपनी हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुल 2.2 करोड़ इक्विटी शेयर ₹5,175 प्रति शेयर की फ्लोर प्राइस पर बेचे गए। इस डील से पहले गंगवाल और उनके ट्रस्ट के पास इंडिगो में करीब 13.5% हिस्सेदारी थी।

2022 में बोर्ड से दिया था इस्तीफा
राकेश गंगवाल ने 2022 में इंटरग्लोब एविएशन के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था। तब उन्होंने यह संकेत दिया था कि वे कंपनी में अपनी हिस्सेदारी चरणबद्ध तरीके से घटाएंगे। बोर्ड से हटने के बावजूद वे इंडिगो के बड़े शेयरधारकों में बने रहे।

ब्लॉक डील के बाद शेयर में गिरावट
इस ब्लॉक डील के असर से इंडिगो का शेयर मंगलवार को 2% टूट गया और ₹5,315 पर कारोबार करता देखा गया। हालांकि, 2025 में अब तक इंडिगो के शेयर में 16% की तेजी दर्ज की जा चुकी है, जबकि एक साल में यह करीब 25% का रिटर्न दे चुका है।

तिमाही नतीजे: 62% की छलांग के साथ ₹3,068 करोड़ का मुनाफा
वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन ने 3,068 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो पिछले साल की समान तिमाही में हुए ₹1,895 करोड़ के मुनाफे से 62% ज्यादा है। यह बढ़त मुख्य रूप से एयर ट्रैवल की मांग में तेज़ी की वजह से आई है।

Related Posts

मार्च में धीमी पड़ सकती है भारत की अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली। Ministry of Finance India की मार्च 2026 की मंथली इकोनॉमिक रिव्यू रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार अब कुछ धीमी पड़ सकती है।…

Continue reading
अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली। Reserve Bank of India (RBI) की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक अप्रैल 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों…

Continue reading