गौतम गंभीर बोले—पिच मुश्किल थी, पर अनप्लेयेबल नहीं

कोलकाता। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 रन से हार का सामना करना पड़ा। 124 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया मात्र 93 रन पर ढेर हो गई। यह 15 साल बाद पहला मौका है जब भारत अपने घरेलू मैदान पर साउथ अफ्रीका से कोई टेस्ट मैच हारा है। पिछली हार 2010 में नागपुर में मिली थी।

हार के बाद भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पिच को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि विकेट मुश्किल जरूर थी, लेकिन अनप्लेयेबल नहीं। गंभीर ने बताया कि टीम प्रबंधन ने पहले से ही ऐसी सूखी और चुनौतीपूर्ण पिच की मांग की थी, ताकि खिलाड़ियों की मानसिक मजबूती की असली परीक्षा हो सके। उन्होंने कहा, “हमने जो पिच मांगी थी, हमें वही मिली। क्यूरेटर ने पूरा सहयोग किया। जिस बल्लेबाज ने डिफेंस के साथ खेला, उसने रन बनाए।”

गंभीर ने टेंबा बावुमा (55*) और भारत के वॉशिंगटन सुंदर (31) का उदाहरण देते हुए कहा कि टिककर खेलने वालों को इस विकेट पर सफलता मिली। उन्होंने यह भी कहा कि इसे टर्निंग विकेट कहना गलत होगा, क्योंकि ज्यादातर विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए।

उन्होंने कहा कि टीम ऐसी सतह चाहती थी जिस पर टॉस का ज्यादा फर्क न पड़े। “अगर हम मैच जीत जाते, तो पिच पर कोई चर्चा ही नहीं होती। हमारे खिलाड़ी हर परिस्थिति में खेलने में सक्षम हैं,” गंभीर ने कहा।

इस बीच भारतीय कप्तान शुभमन गिल की चोट को लेकर भी अपडेट आया है। गंभीर ने बताया कि गिल की गर्दन में ऐंठन के कारण उनका मेडिकल मूल्यांकन जारी है और उनके आगे खेलने पर फैसला आज लिया जाएगा। गिल शनिवार को असहज महसूस करने के बाद वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती हुए थे और तीसरे दिन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं उतरे।

Related Posts

डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती

ब्रिस्बेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मस्तिष्क झिल्ली में सूजन (मेनिन्जाइटिस) के कारण ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं…

Continue reading
मेलबर्न टेस्ट से स्टार्क और इंग्लिश पेसर्स को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा

बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मेलबर्न में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट से फायदा मिला। मुख्य बिंदु: जोश टंग का फायदा गस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *