नई दिल्ली। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और रिटायरमेंट के बाद अपनी इनकम सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
SCSS में निवेश और ब्याज
इस योजना में एकमुश्त निवेश कर आप रिटायरमेंट के बाद भी नियमित आय सुनिश्चित कर सकते हैं। इस स्कीम पर 8.2% सालाना ब्याज मिलता है। ब्याज तिमाही (हर 3 महीने) आधार पर दिया जाता है।
उदाहरण के तौर पर, अगर आप अधिकतम 30 लाख रुपए निवेश करते हैं, तो सालाना आपको 2,46,000 रुपए ब्याज के रूप में मिलेंगे। इसे तिमाही आधार पर बांटा जाए तो हर 3 महीने में 61,500 रुपए, यानी मंथली लगभग 20,500 रुपए अकाउंट में जमा होंगे।
निवेश की न्यूनतम और अधिकतम सीमा
- न्यूनतम निवेश: 1,000 रुपए
- अधिकतम निवेश: 30 लाख रुपए
इस स्कीम से सीनियर सिटीजंस अपनी पेंशन या रिटायरमेंट फंड को मजबूत कर सकते हैं और नियमित आय का भरोसा रख सकते हैं।








