
नई दिल्ली। देशभर में गिग वर्कर्स यानी डिलीवरी पर्सन्स की हड़ताल के बीच फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी और जोमैटो ने पीक ऑवर्स और ईयर-एंड डे पर ज्यादा इंसेंटिव देने का ऐलान किया है।
जोमैटो और स्विगी का इंसेंटिव पैकेज
- जोमैटो ने डिलीवरी पार्टनर्स को मैसेज भेजकर बताया कि शाम 6 से रात 12 बजे के पीक ऑवर्स में हर ऑर्डर पर ₹120-150 का पेआउट मिलेगा।
- दिनभर की उपलब्धता और ऑर्डर के हिसाब से ₹3,000 तक कमाई का वादा किया गया।
- स्विगी ने कहा कि डिलीवरी वर्कर्स 31 दिसंबर और 1 जनवरी को ₹10,000 तक कमा सकते हैं।
- न्यू ईयर ईव पर पीक ऑवर्स में डिलीवरी वर्कर्स ₹2,000 तक कमा सकते हैं।
हड़ताल का असर
आज 31 दिसंबर को देशभर में लगभग 1 लाख गिग वर्कर्स हड़ताल में शामिल हो सकते हैं। इससे लोगों को ऑनलाइन खाना और ग्रॉसरी मंगवाने में मुश्किलें आ सकती हैं।
यूनियन का आरोप है कि जोमैटो और स्विगी गिग वर्कर्स का शोषण कर रही हैं और उन्हें बेसिक कानूनी अधिकार नहीं दिए जा रहे। यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो इसका असर देश की इकोनॉमी की ग्रोथ पर भी पड़ेगा।
पिछली हड़ताल का रिकॉर्ड
25 दिसंबर को भी डिलीवरी वर्कर्स ने सांकेतिक हड़ताल की थी, जिसमें लगभग 40,000 वर्कर्स शामिल हुए थे।








