सोना-चांदी फिर महंगे- 1 जुलाई को बड़ी बढ़ोतरी

  • 1 जुलाई को सोना ₹996 महंगा होकर ₹96,882 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा
  • चांदी भी ₹415 बढ़कर ₹1,05,925 प्रति किलो पर पहुंची
  • इस साल अब तक सोना ₹20,720 और चांदी ₹19,908 महंगी

नई दिल्ली। जुलाई की शुरुआत के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज़ उछाल देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, मंगलवार, 1 जुलाई 2025 को 24 कैरेट सोना ₹996 महंगा होकर ₹96,882 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। सोमवार को इसका भाव ₹95,886 था। वहीं, चांदी की कीमत भी ₹415 बढ़कर ₹1,05,925 प्रति किलो पर पहुंच गई है।

बता दें कि 18 जून को सोना ₹99,454 और चांदी ₹1,09,550 प्रति किलो के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच चुकी है।

कैरेट के हिसाब से सोने की ताज़ा कीमत (₹/10 ग्राम):

  • 24 कैरेट – ₹96,882

  • 22 कैरेट – अलग-अलग शहरों में ₹90,200 से ₹90,350 के बीच

  • 20 कैरेट – ₹88,744

  • 18 कैरेट – ₹72,662

चार महानगरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के रेट:

शहर24 कैरेट22 कैरेट
दिल्ली₹98,550₹90,350
मुंबई₹98,400₹90,200
कोलकाता₹98,400₹90,200
चेन्नई₹98,400₹90,200

अन्य प्रमुख शहरों में सोने के भाव:

शहर24 कैरेट22 कैरेट
लखनऊ₹98,550₹90,350
पटना₹98,450₹90,250
जयपुर₹98,550₹90,350
कानपुर₹98,550₹90,350
भोपाल₹98,450₹90,250
इंदौर₹98,450₹90,250
रायपुर₹98,400₹90,200
अहमदाबाद₹98,450₹90,250
हैदराबाद₹98,400₹90,200

सोना-चांदी ने इस साल अब तक दिया दमदार रिटर्न

तारीखसोना (10 ग्राम)चांदी (1 किलो)
31 दिसंबर 2024₹76,162₹86,017
1 जुलाई 2025₹96,882₹1,05,925
बढ़त₹20,720 (27.20%)₹19,908 (23.14%)

103,000 तक जा सकता है सोना, चांदी ₹1.30 लाख तक पहुंच सकती है

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, इजराइल-ईरान टेंशन और वैश्विक अनिश्चितता के कारण गोल्ड की मांग में तेजी बनी हुई है। उनका मानना है कि इस साल के अंत तक सोना ₹1,03,000 और चांदी ₹1,30,000 प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

सर्टिफाइड और हॉलमार्क गोल्ड ही खरीदें

विशेषज्ञों की सलाह है कि खरीदारी के समय हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही लें। हर हॉलमार्क सोने पर 6 अंकों का HUID कोड होता है, जो उसकी शुद्धता और पहचान को सुनिश्चित करता है। जैसे – AZ4524।

Related Posts

मार्च में धीमी पड़ सकती है भारत की अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली। Ministry of Finance India की मार्च 2026 की मंथली इकोनॉमिक रिव्यू रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार अब कुछ धीमी पड़ सकती है।…

Continue reading
अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली। Reserve Bank of India (RBI) की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक अप्रैल 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों…

Continue reading