
नई दिल्ली। 2 जुलाई को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना ₹173 घटकर ₹97,257 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका भाव ₹97,430 था। वहीं चांदी ₹1,063 गिरकर ₹1,05,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई है, जबकि इससे पहले यह ₹1,06,963 थी।
गौरतलब है कि 18 जून को सोना ₹99,454 और चांदी ₹1,09,550 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी।
महानगरों में 24 कैरेट सोने की कीमत (10 ग्राम)
दिल्ली: ₹99,040
मुंबई: ₹98,890
कोलकाता: ₹98,890
चेन्नई: ₹98,890
भोपाल: ₹98,940
इस साल ₹21,000 से ज्यादा बढ़ा सोना
इस साल की शुरुआत में यानी 1 जनवरी को 24 कैरेट सोने का भाव ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था, जो अब ₹21,095 बढ़कर ₹97,257 हो चुका है। वहीं चांदी भी ₹86,017 प्रति किलो से बढ़कर ₹1,05,900 तक पहुंच चुकी है।
खरीदते समय हॉलमार्क जरूर जांचें
गोल्ड खरीदते समय ग्राहकों को BIS हॉलमार्क वाला ही सर्टिफाइड गोल्ड लेना चाहिए। हर ज्वैलरी पर 6 अंकों का HUID (Hallmark Unique Identification Number) होता है, जैसे – AZ4524। इससे सोने की शुद्धता की पुष्टि की जा सकती है।








