सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट- लेकिन रिकॉर्ड स्तर की उम्मीद बरकरार

  • भारत 90% सोना इम्पोर्ट करता है, कीमतें ग्लोबल मार्केट पर निर्भर
  • रुपए के डॉलर के मुकाबले कमजोर होने से सोना महंगा
  • भू-राजनीतिक तनाव और महंगाई ने मांग बढ़ाई

अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझानों और घरेलू आर्थिक कारकों के चलते 11 अगस्त को सोना ₹985 गिरकर ₹99,957 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,231 घटकर ₹1,13,501 प्रति किलो पर आ गई। इस साल अब तक सोना ₹23,795 महंगा हो चुका है और अगस्त की शुरुआत में यह ₹1,01,406 प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू चुका है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,02,430 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जबकि मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में यह ₹1,02,280 और भोपाल में ₹1,02,800 तक पहुंच चुका है।

केडिया एडवाइजरी के अनुसार, 2025 में सोना ₹1,04,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,30,000 प्रति किलो तक जा सकती है। 2024 में सोने ने 20% और चांदी ने 17% का रिटर्न दिया है।

भारत अपनी 90% सोने की जरूरत इम्पोर्ट से पूरी करता है, इसलिए वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव का सीधा असर यहां की कीमतों पर पड़ता है। डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी, महंगाई और भू-राजनीतिक तनावों के चलते निवेशकों की मांग लगातार बढ़ रही है।

Related Posts

मार्च में धीमी पड़ सकती है भारत की अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली। Ministry of Finance India की मार्च 2026 की मंथली इकोनॉमिक रिव्यू रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार अब कुछ धीमी पड़ सकती है।…

Continue reading
अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली। Reserve Bank of India (RBI) की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक अप्रैल 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों…

Continue reading