सोना-चांदी के दाम में उछाल, 10 ग्राम सोना 1,24,147 रुपए पर

सोने के दाम में उछाल, 10 ग्राम सोना 1,24,147 रुपए पर

चांदी का भाव बढ़कर 1,54,338 रुपए प्रति किलो

IBJA के रेट में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं

नई दिल्ली। सोने और चांदी के दाम में आज 11 नवंबर को तेजी देखी गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम सोना 1,706 रुपए बढ़कर 1,24,147 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत 1,22,441 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सिर्फ दो कारोबारी दिनों में सोने में 4,047 रुपए की तेजी देखी गई। बीते शुक्रवार को सोने की कीमत 1,20,100 रुपए थी।

वहीं, चांदी 2,695 रुपए की बढ़त के साथ 1,54,338 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई। इससे पहले इसका भाव 1,51,643 रुपए प्रति किलो था। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

सोने और चांदी के रेट और बाजार का असर

IBJA की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता, इसलिए शहरों में रेट्स इससे अलग हो सकते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने और कई बैंकों द्वारा गोल्ड लोन के रेट निर्धारित करने के लिए किया जाता है।

चांदी का भाव भी तेजी पर

चांदी की कीमत में इस दौरान 68,321 रुपए की बढ़त हुई है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,54,338 रुपए प्रति किलो हो गई है।

सोने की कीमत 1.25 लाख तक जा सकती है

विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि शादियों का सीजन शुरू होने से सोने को समर्थन मिलेगा और कीमतें फिर 1.25 लाख रुपए तक जा सकती हैं।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

खरीदारी करते समय हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हॉलमार्क नंबर अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे AZ4524, और यह बताता है कि सोना कितने कैरेट का है।

Related Posts

मार्च में धीमी पड़ सकती है भारत की अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली। Ministry of Finance India की मार्च 2026 की मंथली इकोनॉमिक रिव्यू रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार अब कुछ धीमी पड़ सकती है।…

Continue reading
अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली। Reserve Bank of India (RBI) की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक अप्रैल 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *