नए साल के पहले दिन सोना महंगा, चांदी में गिरावट

10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,33,461 रुपए

एक किलो चांदी की कीमत घटकर 2,29,250 रुपए

2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई

नई दिल्ली। नए साल 2026 के पहले दिन यानी 1 जनवरी को सोने के दाम में बढ़त देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 266 रुपए बढ़कर 1,33,461 रुपए हो गया। कल यह 1,33,195 रुपए/10 ग्राम पर था।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 1,170 रुपए घटकर 2,29,250 रुपए पर आ गई। कल यह 2,30,420 रुपए/किलो थी। आज लगातार तीसरा दिन है जब चांदी के दाम गिरावट में रहे।

साल 2025 में रिकॉर्ड बढ़त

पिछले साल सोने की कीमत में 75% और चांदी में 167% की बढ़ोतरी हुई।

  • 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना 76,162 रुपए था, 31 दिसंबर 2025 को यह बढ़कर 1,33,195 रुपए/10 ग्राम हो गया।
  • 31 दिसंबर 2024 को चांदी का भाव 86,017 रुपए/किलो था, जो 31 दिसंबर 2025 को बढ़कर 2,30,420 रुपए/किलो हो गया।

शहरों में रेट्स अलग क्यों?

IBJA के रेट्स में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए अलग-अलग शहरों में कीमतें भिन्न हो सकती हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड और कुछ बैंकों द्वारा गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए किया जाता है।

Related Posts

YouTube की सर्विस ठप, लाखों यूजर्स प्रभावित

सुबह 6:20 से 8 बजे तक सर्विस प्रभावित मोबाइल एप पर “Something went wrong” मैसेज अमेरिका में 2.83 लाख, भारत में 18 हजार से ज्यादा शिकायतें दुनिया के सबसे पॉपुलर…

Continue reading
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 83,734 और निफ्टी 25,819 पर बंद

मुंबई। 18 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई। BSE Sensex 283 अंकों की तेजी के साथ 83,734 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 94 अंक चढ़कर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *